फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, हरियाणा के युवक की मौत

7 मार्च: कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन पर कल्लर के पास एक सड़क हादसे में हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक चालक सक्षम शर्मा निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा पारस अत्री निवासी धर्मपुर (सोलन) घायल हो गया।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *