6 मार्च: थाना कोट कहलूर क्षेत्र में फेसबुक लाइव के दौरान आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कर्ण कुमार निवासी गांव नीला, डाकघर लखनू, तहसील श्री नयनादेवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 4 मार्च को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो प्रसारित किया, जिसमें कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।
शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त वीडियो में पुलिस विभाग तथा क्षेत्र के कुछ गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही संबंधित फेसबुक आईडी और वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।