फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा मंगलवार को सुचारू हो गई है। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से तीर्थयात्रियों का जत्था पवित्र गुफा की ओर बढ़ा। वहीं, जम्मू के भगवती नगर से भी मंगलवार सुबह 570 तीर्थयात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इसमें 346 तीर्थयात्री बालटाल के लिए और 224 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए।

इससे पहले सोमवार को खराब मौसम के चलते प्रशासन ने एहतियात के लिए श्री अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब पौने तीन लाख श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *