प्रिंटिंग प्रेस में काम करते समय बिगड़ी तबीयत, टांडा में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत

9 अप्रैल: प्रिंटिंग प्रेस में काम करते समय एक 65 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 5 तारीख को व्यक्ति सफाई कार्य के लिए एक प्रिंटिंग प्रेस में गया हुआ था। काम के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया।

टांडा में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, उसे अक्सर जरूरत पड़ने पर सफाई कार्य के लिए बुलाया जाता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और घटना की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *