प्रयागराज में नाबालिग लड़की का अपहरण, खोजबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

29 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकोढा बाजार में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है| जानकारी के अनुसार गांव के ही युवकों पर तमंचे की नोक पर लड़की को किडनैप करने का आरोप लगा है|

लड़की की तलाश में पुलिस की तरफ से जगह जगह दबिश दी जा रही है|उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम से अपहरण की गई लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है|

परिवार वालों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है| पुलिस आरोपियों के घर और परिचितों के ठिकानों पर दबिश दे रही है| पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया है|

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम नाबालिग लड़की का कुछ युवकों ने गांव से ही अपहरण कर लिया| लड़की के शोर मचाने पर उसके भाई ने देखा, किन्तु जब तक वह पहुंचता अपहरणकर्ता बाइक पर लड़की को लेकर भाग निकले| अगवा की गई लड़की गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है| फिलहाल पुलिस लड़की को खोजने के लिए छापेमारी कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के दावे कर रही है। 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *