प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शाहपुर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज मंगलवार को शाहपुर भाजपा की ओर से भाजपा नेता कमल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल शाहपुर में जाकर वहां उपचाराधीन मरीजों और अस्पताल स्टाफ को फ्रूट ब जूस के पैकट बांटे।

इस दौरानभाजपा नेता कमल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को आज 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में आज शाहपुर भाजपा की ओर से सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में जाकर मरीजों और अस्पताल स्टाफ को फल और जूस के पैकट बांट कर इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के अंतराल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई तरह के सेवा के कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप सहित अन्य कई समाज सेवा के कार्य शामिल हैं।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा आईटी संयोजक कांगड़ा जसविंदर चौधरी, भाजयुमो से रिपन चौधरी, भाजपा मीडिया से वीरेंद्र शर्मा, अमन पंधराल, नितेश, अभिनव, सुशील, रविंद्र, दलजीत चौधरी, पंकज, अतुल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *