प्रदेश में लता ठाकुर बनी महिला कांग्रेस में सचिव

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

      22 दिसम्बर। सुंदरनगर जिला कांग्रेस में महामंत्री के पद पर आसीन होने के साथ साथ  दो बार  जिला परिषद मेंबर रही लता ठाकुर को महिला प्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस अध्य्क्ष जैनब चंदेल ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेज कर संगठन को मजबूत करने की कवायत में शामिल होने के आदेश जारी किए है। बता दें कि लता ठाकुर कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता है और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखती है। लता ठाकुर जिला कांग्रेस के साथ-साथ दो बार जिला परिषद मेंबर भी रह चुकी है। एक वरिष्ठ और तेज तर्रार महिला को प्रदेश में कार्यरत कर महिला अध्य्क्ष जैनब चंदेल ने नियुक्ति दी है।

लता ठाकुर द्वारा अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान,पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह , प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ,महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और  समस्त प्रदेश  कार्यकारिणी का धन्यावाद किया। लता ठाकुर ने भी महिला प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह उनके विश्वास को बनाये रखेगी और उनके दिशानिर्देशो पर खरे उतरने के लिए अपनी पूरी ताकत संगठन की मजबूती के लिए प्रयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *