प्रदेश में मानसून के जाने के बाद सर्दी ने दी दस्तक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

12 अक्तूबर। प्रदेश में मानसून सीजन खत्म होने के बाद प्री सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में दिन के समय धूप खिलने से तामपान में बढ़ोतरी दर्ज गई। शाम ढलते ही ठंड बढऩे लगती है। ऐसे में रात के समय लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में ,

दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा चल रहा है। रात का तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले 15 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *