प्रदेश में बुधवार से बारिश व बर्फबारी के आसार:14 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

09 मार्च।प्रदेश में बुधवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार और वीरवार को अंधड़ का येलो अलर्ट है। 12 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को पूूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मौसम बदलेगा। बुधवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 11 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 14 मार्च तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *