प्रदेश में छह माह के अंदर बदले जाएंगे सभी लकड़ी के पोल:बिजली बोर्ड में शुरू हुई खाली पद भरने की प्रक्रिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो,पालमपुर

21 फरवरी।ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीमेट के पद भर दिए गए हैं। जूनियर टी मेट के पद भी एक सप्ताह में भर दिए जाएंगे। बोर्ड में जेई की भर्ती भी की जाएगी। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले बीस सालों से कई चीजों को लेकर लटके हाइडल प्रोजेक्टों को पावर परचेज एक्ट में संशोधन कर कई चीजों की एकमुश्त राहत दी है।

प्रदेश में छह माह के अंदर सभी लकड़ी के पोल बदल दिए जाएंगे। लाखों पोल बदल दिए दिए गए हैं। कहा प्रदेश में जब भी भाजपा सरकार बनी है, विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हर घर में नल तो प्रेम कुमार धूमल ने हर गांव में सड़क पहुंचाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल को विकास में देश में अग्रणी पंक्ति तक पहुंचाया है।

प्रदेश में एक साथ तीन नगर निगम देकर सुंदरनगर, पालमपुर और सोलन के लोगों को नई सौगात दी है। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अरविंद शर्मा, एडिशनल महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा और आकाश दीप जरियाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *