प्रदेश में कोरोना के सक्रीय मामले 850 से कम

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

26 जुलाई। हिमाचल में कोरोना से एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इसके अलावा राज्य में 44 नए मरीज भी मिले हैं। ठीक होने वाले मरीज राज्य में 133 रहे हैं। सक्रीय मामले 850 से कम हो गए है। चार जिलों में सक्रीय मामले  100 से ज्यादा है। मौत का ग्राफ भी 3498 है। मंडी में 75 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा है, वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ 3498 हो गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सक्रीय मामले चंबा में 221 हैं। इसके बाद मंडी में 157 हैं। शिमला में 126 एक्टिव मरीज हैं। रविवार को राज्य में केवल छह हजार ही सैंपल जांच को लिए गए। इनमें से 2 लाख 5 हजार 61 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 704 ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *