प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 617 हुई

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

09 मार्च। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फ‍िर बढ़ने लगा है। सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 79 नए पॉजिटिव केस आए। ऊना जिला में एक व कांगड़ा में दो लोगों की मौत हुई है। 73 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक 25 पॉजिटिव केस सोलन जिले से आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 617 हो गई है। कोविड जांच के लिए 3961 सैंपल लिए गए, जिसमें से 3824 नेगेटिव आए हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस कांगड़ा में 205 हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 59197 पहुंच गई है और 57580 कोविड पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। उधर, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, मुख्य सचिव अनिल खाची, व विधयक राजीव बिंदल व कई विधायकों ने कोविड वैक्सीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *