आवाज़ ए हिमाचल
सुमित शर्मा,परवाणू
23 सितंबर।प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं रहा। कांग्रेस यहां टुकड़ों मे बंट चुकी है। प्रदेश के लोगों में भाजपा के प्रति दिख रहे उत्साह से निश्चित है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार का रिपीट होना तय है। देवेंद्र राणा परवाणू के होटल विंडसमूर में आयोजित कसौली भाजपा मंडल की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर, जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, कसौली मण्डल भाजपा अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में इस बार सरकार नहीं बल्कि रीवाज बदलेगा व इतिहास में पहली बार सत्तारूढ़ दल पुनः सत्ता में आएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों व जयराम ठाकुर सरकार की बढ़िया कारगुजारी के चलते जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स दिए व इसी के साथ आगामी चुनावों तक अपना दिन रात पार्टी के प्रति न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया। इस से पूर्व परवाणू आने पर सह प्रभारी देवेंद्र राणा का प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर ने हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया।