प्रदेश में कल से करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर से प्रदेश में मौसम बदलेगा जिसके कारण तीन दिन तक ऊपरी चोटियों पर हिमपात व मैदानी इलाको में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय कई भागों में 5 से 8 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि मध्य पर्वतीय भागों में 7 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 5, 6 और 8 नवंबर को कई भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, मैदानी भागों में 6 नवंबर को छोड़कर 8 तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। धर्मशाला में भी धौलाधार पर्वत बर्फ से ढक गया है। लोगाें ने सर्दी बढ़ने के कारण सुबह शाम के लिए ऊनी वस्‍त्र पहनना शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *