प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने धर्मशाला से विक्रम चौधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

12 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने धर्मशाला से विक्रम चौधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी संगठन के महासचिव विशाल मेहरा ने जारी बयान में दी। उन्होंने बताया प्रदेश में कांग्रेस ओबीसी विभाग की गतिविधियों को तेज करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलाबर सिंह उर्फ छोटू ने अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तामरध्वज साहू से मंत्रणा करने के बाद प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व वरिष्ठ राष्ट्रीय सदस्य सुधीर शर्मा के अनुमोदन पर यह नियुक्ति की है।

विक्रम चौधरी इससे पहले कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा कर चुके हैं। अब इस नई जिम्मेदारी को उन्होंने ईमानदारी से निभाने की बात कही है। विक्रम चौधरी ने कहा अन्य पिछड़ा वर्ग की संवैधानिक मांगों को लेकर वह कांग्रेस में जनजागरण अभियान चलाएंगे और अन्य पिछड़ा वर्ग की मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा उनका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं में 27 फीसद आरक्षण, सरकारी नौकरियों व उच्च शिक्षा में पूर्ण रूप से लागू करना, अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे लोग जो किन्हीं कारणों से भाजपा में शामिल हुए हैं पर वहां पर सिर्फ प्रताड़ित हो रहे हैं उन्हें वापस कांग्रेस विचारधारा में लाया जाएगा। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि कांग्रेस सरकार ने ही हिमाचल प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया है और इस पार्टी ने जो उन्हें अवसर दिया है वह उस पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *