प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद परवाणू पहुंची प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

सुमित शर्मा,परवाणू

02 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार परवाणू परवाणू पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह का ओल्ड बैरियर पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके सपुत्र व विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
प्रतिभा सिंह का क़ाफ़िला जैसे ही परवाणू पहुंचा कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ा। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।


उनके स्वागत के लिए परवाणू समेत बद्दी, नालागढ़, सिरमौर व शिमला के विभिन्न इलाकों से लोग सुबह से ही जुट गए थे।
उनके स्वागत में विधायक धनी राम शांडिल, रामकुमार, संजय अवस्थी, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, विनोद सुल्तानपुरी, नप परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, कांग्रेस नेता सतीश बेरी, हरीश आज़ाद, राजेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *