25 मार्च: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर सैस लगाने संबंधी संशोधन विधेयक पारित होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए इन पेट्रोलियम उत्पादों पर अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक सैस लगाएगी
।
सीएम सुक्खू के अनुसार, यह सैस सीधे आम उपभोक्ताओं से नहीं, बल्कि पेट्रोलियम उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों से वसूला जाएगा, जिससे जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
सरकार का कहना है कि इस सैस से प्राप्त राशि का उपयोग विधवाओं, अनाथ बच्चों और अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए किया जाएगा, ताकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिल सके।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सैस को लेकर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि विधेयक में स्पष्ट है कि इसका भार आम लोगों पर नहीं डाला जाएगा।