12 अप्रैल: हमीरपुर में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की दफ्तर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोतम लाल, निवासी खतरवाड़ के रूप में हुई है, जो हाल ही में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कड़ोहता से सेवानिवृत्त हुए थे।
जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार को पेंशन से जुड़े कार्य के लिए पशुपालन विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।