पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने डीजीपी सहित इन भाजपा नेताओं पर लगाया हत्या की साजिश रचने के आरोप

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

22 जून।बिलासपुर गोलीकांड को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के विधायक त्रिलोक जमवाल के खिलाफ शनिवार को रैली निकाली। बंबर ने जमवाल पर चिट्टा माफिया को संरक्षण देने व उनपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। बंबर ठाकुर ने डीजीपी और भाजपा पर हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए। कहा कि डीजीपी उनसे 20 साल पुरानी खुन्नस निकाल रहे हैं। कहा कि इस पूरे कांड के षड्यंत्रकारी डीजीपी अतुल वर्मा व त्रिलोक जमवाल हैं। बयान देते हुए बंबर ठाकुर भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि यदि मेरी हत्या होती है तो डीजीपी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल इसके जिम्मेदार होंगे। शायद यह मेरी अंतिम रैली है। उधर, बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड के विरोध में शनिवार को मुख्य बाजार में भाजपा की ओर से भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।दरअसल, पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड निकला है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला है कि उसने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने पुरंजन को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी के तहत भाजपा ने आज रैली निकाली। उधर, बंबर ठाकुर इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *