पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संजय रत्न ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार को लोकतांत्रिक प्रणाली का सम्मान करते हुए विधायकों का निलंबन वापस ले

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
02 मार्च। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संजय रत्न ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार को लोकतांत्रिक प्रणाली का सम्मान करते हुए विधायकों का निलंबन वापस लेना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रणाली को कुचल कर विपक्ष पर किए गए सुनियोजित हमले ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे की याद ताजा करवा दी है। लाठियों, डंडों व तलवारों को चलाने की आरएसएस के कैंपों के माध्यम से हमला करने की ट्रेनिंग लेने वाले भाजपाइयों को लोकतंत्र की मर्यादा के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के पुतले फूंकना इनको विरासत में मिला है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेकाबू पेट्रोल व डीज़ल के दाम, किसान, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विकास व प्रदेश हित की अन्य समस्याओं पर चर्चा से भागने के लिए ओच्‍छे हथकंडो पर उतर चुकी है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने प्रदेश पर 65 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ डालकर दबा दिया है।

सरकार के जनविरोधी फैसलों से तंग प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है। पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न ने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्तमान भाजपा सरकार का कार्यकाल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में काले अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है व प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करते हुए पार्टी को अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *