पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में बंजार कांग्रेस ने किया पौधरोपण

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

महेंद्र सिंह,सैंज(कुल्लू)

31 जुलाई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धाऊगी के अप्पर सैंज और रूआड़ में किया गया। बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर की अगुवाई में बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य,महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग,इंटक, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग ले कर देवदार के वृक्ष रोपित किये। वृक्षारोपण के बाद बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सैंज में हुई। बैठक में आगामी मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने हेतु चर्चा की गई और रणनीति तैयार की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने बूथ स्तर व जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी मंडी लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए एक जुटता के साथ काम करने की सलाह दी। उप चुनाव से पहले बूथ और ज़ोन स्तर की बैठक की जाएगी।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आदित्य विक्रम सिंह, सेवादल ज़िला कुल्लू अध्यक्ष महेश शर्मा, विमला देवी प्रधान ग्राम पंचायत धाऊगी, उप प्रधान मनमोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, तेजा सिंह ठाकुर ज़िला कुल्लू कांग्रेस महासचिव, राम कृष्ण चौहान ज़िला कुल्लू कांग्रेस उपाध्यक्ष, अमर सिंह,महेंद्र शशि, धर्मेंद्र कुमार, संजय विष्ट, सुरेंद्र नेगी,राजेंद्र पाल, धनी राम, दिवेश शर्मा,रितेश गांगुली,लाल दास,बलबीर सिंह,तापे राम, दलीप विष्ट, सुभाष नेगी, कमला देवी निर्मला देवी, सपना देवी, मीरा देवी, अनिता देवी, मनोरमा,रुकमणी इत्यादि बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *