पुलिस ने अवैध खनन ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों पर की कार्रवाई: 14 हजार जुर्माना ठोका

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मनीष कोहली,शाहपुर

23 जुलाई। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शाहपुर  पुलिस एक बार फिर मुस्तैद हो गई है। पुलिस  ने शाहपुर थाना के अंतर्गत  अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन वाहनों के चालान काटे है।इसके साथ ही  शाहपुर में  बिना मास्क के घुमने पर  तीनव्यक्तियो  से भी मौके पर ही जुर्माना  वसूल किया।जानकारी अनुसार पुलिस ने   शाहपुर में   अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन  ट्रैक्टर  कोपकड़ा है तथा  माइनिंग एक्ट के  अंतर्गत   14 हजार  100 रुपये जुर्माना बसूल किया।

वहीं दूसरी ओर बिना मास्क घूमने पर तीन लोगों के चलान  किये  और मौका पर ही  एक  हजार  500  रुपए जुर्माना बसूल किया  गया है थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह   ने बताया कि   अवैध  खनन करने पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी साथ ही  उन्होने लोगों से मास्क पहनकर  घर से बाहर निकलने की अपील की है।शाहपुर थाना के अंतर्गत पुलिस ने यातायात नियमो की अवहेलना करने पर 22 वाहनों  के चालान  किये तथा तीन हजार 800 रुपए जुर्माना  मोटर वहिकल एक्ट के अंतर्गत बसूल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *