पुलिस का ट्रैफिक प्लान सफल, 11 सेक्टरों में बंटा शहर, 800 जवान संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

25 जनवरी। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस स्वर्णिम जयंती कार्यक्रम में पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद रही। सुरक्षा की द़ृष्टी से पूरे शहर को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। 800 से ज्यादा जवान सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। रिज मैदान पर हो रही रैली के लिए प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था सुबह सफल रही। प्रतिबंधित मार्ग एजी चौक से लेकर लिफ्ट तक सड़क में  डिवाइडर लगाकर दो भागों में बांटा गया है। पैदल चलने वालों के लिए अलग लेन बनाई गई है। पूरे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। शहर के किसी भी कोने में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। इस दौरान लोगों को किसी भी तरह से ट्रैफिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

रोजमर्रा की तरह ही शिमला में बसों की आवाजाही को सुचारू रखा गया। पुलिस ने सड़कों के किनारे अवैध रूप से गाड़ी को पार्क ही नहीं होने दिया। जिसके चलते सुबह सुबह जाम की स्थिती नहीं बनी। बाहर से जो गाड़ियां आई उनके लिए पहले ही जगह जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। ढली संजौली बाईपास, बालूगंज, टूटीकंडी क्रासिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

पूर्ण राज्यत्व दिवस के लिए रिज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीआईपी अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद हुए। इसके बावजूद शिमला में ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल नहीं बिगड़ी। यह सब कुछ पुलिस अफसरों की कड़ी मेहनत से संभव हो पाया। शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या न आए, इसके लिए पुलिस की ओर से ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस की ओर से रैली के लिए बाकायदा ट्रैफिक प्लान तैयार किया था, जोकि सही साबित हुआ। सुबह से ही सर्कुलर रोड समेत बाहर की सड़कों पर बसें और अन्य छोटे वाहन सामान्य रूप से चलते रहे। इसके अतिरिक्त किसी कोने पर जाम नहीं लगा।

वाहन चलते रहे बिना रुकावट

सुबह ड्यूटी पहुंचे लोगों ने पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि आम दिनों में हालांकि, शिमला में जाम की स्थिति रहती है, लेकिन रैली और वीआईपी मूवमेंट के बावजूद भी यातायात व्यवस्था बेहतर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *