पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

14 फरवरी: पुलवामा आतंकी हमले की आज 7वीं बरसी है। 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दिन को देशभर में शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों की देशभक्ति, संकल्प और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी तथा उनका साहस हर भारतीय को शक्ति प्रदान करता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *