पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने के फैसला का किया स्‍वागत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

9 जनवरी।पुरानी पेंशन बहाली संयुक्‍त मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा 5500 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देकर एक कल्याणकारी सरकार होने का उदाहरण पेश किया है। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि ग्रेच्युटी 2017 से आगे वाले कर्मचारियों के लिए लागू है। परंतु 2003 व 2017 के बीच रिटायर हुए या होने वाले कर्मचारी इस लाभ से वंचित थे। अब इसका लाभ इन कर्मियों को भी मिलेगा। इसके लिए मोर्चा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार व नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा का आभार प्रकट करता हैं।

साथ ही मोर्चा सरकार से केंद्र की 2009 की अधिसूचना लागू करने के लिए भी आग्रह करता है। इस अधिसूचना के अनुसार अगर किसी कर्मी की सेवाकाल के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को पुरानी पेंशन मिलेगी। यह अधिसूचना अभी तक प्रदेश में लागू नही हो पाई है। इस अधिसूचना को भी सरकार जल्द लागू करे। इस अवसर पर राज्य महामंत्री एलडी चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष रीता शर्मा , उपाध्यक्ष कुलदीप चंद, प्रेस सचिव दीप ठाकुर , जिला किन्नौर कार्यकारी अध्यक्ष भक्त सिंह नेगी, जिला शिमला अध्यक्ष अमृत नेगी, जिला कांगड़ा अध्यक्ष अरुण कानूनगो ,उषा देवी, कार्यकारणी सदस्य भारत भूषण, जिला हमीरपुर कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार व अन्य ने बैकडेट से ग्रेच्युटी देने पर सरकार का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *