पीएचसी समोट को सीएचसी की सौगात,तीन स्कूल भी अपग्रेड

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विवेक भारद्वाज,भटियात

11 नवंबर।जिला चंबा के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की है,साथ ही क्षेत्र में अग्निशमन उपकेंद्र स्थापित करने का भी एलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के तीन स्कूलों को अपग्रेड करने की भी घोषणा की है। भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता चैगान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह एलान किए है।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष रखा। इससे पूर्व बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेलीकाॅप्टर से गरनोटा पहुंचे और इसके बाद क्षेत्र में करीब पचास करोड के विभिन्न विकासात्मक कार्यो का नींव पत्थर रखा। शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सिहुता के चैगान मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने भटियात में सिविल कोर्ट स्थापित करने की मांग पर कहा कि हम सिविल कोर्ट स्थापित करने के लिए औपचारिकताओं की दिशा में बढ रहे है। जस्टिफिकेशन शाॅटआउट करने के बाद निशिचत तौर पर यहां पर सिविल कोर्ट स्थापित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने भटियात में डीएसपी कार्यालय खोलने की मांग पर कहा कि इस बावत प्रस्ताव मांगा जाएगा और तमाम बिंदुओं का अध्ययन करने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। साथ ही चुवाडी में एचआरटीसी का डिपो खोलने की मांग पर भी मुख्यमंत्री ने औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विचार करने की बात अपने संबोधन में कही।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल ढाढू को सीनियर सेकेंडरी, मिडल स्कूल सरोग और ककरोटी घटटा को हाई स्कूल का दर्जा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा पीएचसी समोट को सीएचसी करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान की। इस मौके पर कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, चंबा जिला प्रभारी उमेश दत समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भटियात विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *