पालमपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर दबोचा, 2.10 लाख की नकदी बरामद 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

काँगड़ा । पालमपुर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में पालमपुर पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे  2.10 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने एक व्यक्ति के खाते से 2.55 लाख उड़ा लिए थे।

पालमपुर पुलिस थाना में 22 अगस्त को एक ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इसमें व्यक्ति ने 2.55 लाख की ठगी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। सुरजीत भाटिया को एक महिला ने पीएमबी मेटलाइ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताकर सुरजीत भाटिया से उनकी मेट लाइफ पॉलिसी मेच्योर होने की बात कही थी। इस पर व्यक्ति को बहला फुसला कर 2,30,600 रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। इसकी शिकायत सुरजीत भाटिया ने थाना में दर्ज करवा दी थी। इस पर पुलिस ने एक शातिर को रौनक गोस्वामी पुत्र महावीर प्रसाद निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस शातिर से 2.10 लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जिला एसपी खुशहाल शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पुलिस ने एक ऑनलाइन ठगी का शातिर विकास महतो झारखंड को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी ने कहा कि पालमपुर उपमंडल के तहत थानों में होने वाली चोरियों के मामले में पुलिस ने चोरों को राडार पर ले लिया है। दो चोरों को पुलिस ने भवारना थाने में हुई चोरियों के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार भी किया है। इन्हें पहले नगरोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद भवारना पुलिस इन्हें भवारना ले आई थी। इस चोर गिरोह में करीब सात लोग शामिल हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार इन चोरों से विभिन्न चोरी की मामलों में अब तक एक किलो चांदी और 75 ग्राम सोना विभिन्न चोरी की मामलों में बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *