पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे

13 मार्च: शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक रामपुर के और एक ओडिशा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एनएच-05 पर लवाण संपर्क मार्ग के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे घबराने लगे, जिस पर शक होने पर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के बैग से काले रंग की पानी की बोतल बरामद हुई। जब पुलिस ने बोतल के निचले हिस्से की जांच की तो उसमें बनाए गए गुप्त चैंबर से 12.36 ग्राम चिट्टा मिला।

पुलिस ने तीनों आरोपियों राहुल लारजू और शुभम खन्ना निवासी रामपुर तथा विकास मिंज निवासी ओडिशा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर नशे के इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *