पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल के बाद भारत का घेराव करने को म्यांमार में चीन की घुसपैठ

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

26 जुलाई। पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल के बाद अब चीन ने भारत को घेरने के मकसद से म्यांमार में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने आगाह करते हुए यह बताया कि फरवरी माह में म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध झेल रहे म्यांमार में अब चीन ने घुसना शुरू कर दिया है और भारत को अब उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।

पूर्वोत्तर भारत में उपलब्धियों और चुनौतियों पर आयोजित एक वेबिनार में जनरल बिपिन रावत ने कहा कि म्यांमार पर प्रतिबंधों के बीच चीन की महत्त्वकांक्षी परियोजना बीआरआई  को और बल मिलेगा। जनरल रावत ने यह भी कहा कि म्यांमार में सामान्य स्थिति वापस लौटना इस क्षेत्र के भविष्य के लिए बेहतर होगा, क्योंकि म्यांमार से हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध गहरे रूप से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र जो कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर या चिकन नेक द्वारा देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है,  अत्यधिक भू-रणनीतिक महत्त्व है, विशेष रूप से तब जब चीन इस क्षेत्र में शरारती रूप से अपनी नजरें रहे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *