1 अप्रैल: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्ण पुत्र सीता राम शर्मा निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कर्ण आईटीआई का प्रशिक्षु था और हाल ही में अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रहने आया था। घटना से पहले घर का माहौल सामान्य बताया जा रहा है और किसी तरह के तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। कर्ण के पिता पांवटा साहिब बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों से पूछताछ के साथ हर पहलू से जांच की जा रही है।