30 मार्च: जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मादक पदार्थों से जुड़ी सूचनाएं जुटा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुंजा की ओर से पैदल पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है और उसके पास नशीला पदार्थ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने यमुना पाथ गोबिंदघाट बैरियर पर नाका लगाकर संदिग्ध को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32) निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को नोटिस पर रिहा किया गया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।