पांवटा साहिब में करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत, गीजर में शॉर्ट सर्किट की आशंका

15 फरवरी: औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के मतरालियों में करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान निखिल चौहान (27), पुत्र सुरेंद्र, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी से लौटने के बाद नहाने के लिए बाथरूम में गया। इसी दौरान गीजर का स्विच ऑन करते समय उसे करंट लग गया।

साथियों द्वारा तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गीजर में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *