18 मार्च: चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े POCSO मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद दूसरे आरोपी शाम लाल (निवासी जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
यह मामला नवंबर 2025 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में आई। रिपोर्ट में आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे जम्मू-कश्मीर से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।