पांगी के घराट-साच मार्ग पर सड़क हादसा, तीन की मौत

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
विपुल महेंद्रू, चम्बा

12 अप्रैल: जनजातीय उपमंडल पांगी के साच घराट- साच संपर्क मार्ग पर वाहन के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायलों का सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया है। मृतक महिलाओं के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार साच घराट से साच गांव की ओर जा रही पिकअप कुमार पुल नामक स्थान के समीप पहुंची तो अचानक चालक के गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते गाड़ी नीचे नाले में जा गिरी। परिणाम स्वरूप इसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही किलाड पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से नाले से मृतक महिलाओं के शवों को बाहर निकाला। डीएसपी हेड क्वार्टर अजय कुमार ने साच घराट मार्ग पर वाहन के नाले में गिरने से तीन महिलाओं की मौत और चार के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *