पहाड़ी म्यूजिक में नया धमाका: ‘गुजरो 3 – गुजरो सोहनी जिनिये’ ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

तरसेम जरयाल | दिनांक : 04 फरवरी 2026

पहाड़ी संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन की नई पेशकश ‘गुजरो 3 – गुजरो सोहनी जिनिये’ ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर ज़बरदस्त धमाल मचा दिया है। गाना पहाड़ी प्रोडक्शन चैनल पर आते ही वायरल हो गया है और बड़ी संख्या में लोग इस पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं।

सुपरहिट गीत ‘तेरा मेरा लगन’ की अपार सफलता के बाद लोकप्रिय कलाकार राज़ जेरी द्वारा लॉन्च किया गया यह गीत, शिल्पा शिमले बालिए से प्रेरित है। गीत का मधुर संगीत अश्वनी डोगरा (कुल्लू) ने तैयार किया है, जो श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में दिक्षा शर्मा के साथ डांस ग्रुप के कलाकार राहुल जरयाल, अजय भारद्वाज, पायल, पलक, शिल्पा और ज्योति की शानदार प्रस्तुति दर्शकों का दिल जीत रही है। गीत का निर्देशन तरसेम जरयाल ने किया है, जबकि कहानी अमन राजपूत द्वारा लिखी गई है।

इस प्रोजेक्ट का निर्माण जरयाल एंड ब्रदर्स और श्री महादेव प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

‘गुजरो 3 – गुजरो सोहनी जिनिये’ पहाड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित करता नजर आ रहा है और दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *