पश्चिम एशिया तनाव: खाड़ी देशों में रह रहे हिमाचलियों को लेकर सरकार सतर्क

2 मार्च : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के हजारों परिवारों में चिंता का माहौल है। दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान में प्रदेश के करीब 45,000 लोग रोजगार के सिलसिले में रह रहे हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे विदेशों में रह रहे युवाओं और उनके परिजनों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी।

विभिन्न देशों में रह रहे लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से तनावपूर्ण हालात की जानकारी साझा की है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनिश्चितता के कारण कुछ विदेशी नागरिकों को भी लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के परिजनों ने सरकार से हेल्पलाइन जारी करने और आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *