पर्यटन से जुड़ेंगे कृषि विज्ञान केंद्र:- रघुवीर सिंह बाली

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग और विश्वविद्यालय जल्द ही एक एमओयू साइन करेगा। वह चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कृषि मेला-2023 पर्वतीय कृषक महासंगम समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बोल रहे थे। श्री बाली ने कुलपति को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बंद पड़ी परंपरा को पुन: आरंभ करते हुए दस वर्षों के बाद इस तरह के किसान मेले का आयोजन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *