पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा रेहलू का ऐतिहासिक किला:- केवल पठानिया

Spread the love

 

आवाज ए हिमाचल 

दीपक गुप्ता, शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रेहलू शाहपुर का ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का एक प्राचीन व धरोहर गांव है तथा यहां के किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया आज रेहलू में जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाहपुर की पहचान पहले रेहलू से ही थी, लेकिन आज तक किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। विधायक बनने के बाद पहली बार रेहलू पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। रेहलू कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

केवल पठानिया ने कहा की पांच माह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान यहां को जनता ने को वोट रूपी अपना आशीर्वाद दिया है, वे इसका ऋण कभी नहीं उतार सकते। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेहलू पंचायत को विकास के पथ पर ले जाना ही उनका मकसद है तथा वे दिन रात लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अगर प्रयास होते तो आज रेहलू एक आदर्श व धरोहर पंचायत के रूप में प्रदेश भर में विकसित होती। विधायक ने कहा कि रेहलू पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता के कहने पर पंचायत के विकास को धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पतन में 30 लाख से बने टैंक से पाईपे डाल कर रेहलू पंचायत से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। रेहलू पंचायत के लिए ढाई करोड़ की पेयजल योजना तैयार की जाएगी। शाहपुर के सबसे पुराने व ऐतिहासिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का सुंदर भवन बनाया जाएगा। रेहलू बाजार में दो कमनियुटी शौचालय बनाए जाएंगे। शाहपुर से चंबी बाया रेहलू तथा शाहपुर से ढ़डम्ब बाया रेहलू,दरगेला भटेछ इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। शाहपुर में बेसहारा पशुओं के लिए एक बड़ा गौसदन बनाया जाएगा। रेहलू पंचायत में जो भी कुहले है उनको सुधार कर किसानों की सिंचाई समस्या को दूर किया जाएगा। रेहलू के किले में पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने चिन्मय महिला मंडल एव जागृति महिला मंडल को 11 ग्यारह हजार देने की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, राजेश राणा, पंचायत प्रधान सीमा देवी, संजू कुमार, विजय सिंह, बलदेव सिंह, ईश्वर दास, पिंटू परमार, बलदेव राणा,रजिंदर, रघुवीर सिंह, कमल जम्वाल, बाल कृष्ण, हरदीप सिंह, संजय जम्वाल, रमेश राणा, मनोज सोनी, रामेश चंद,परषोत्तम राणा, हेमराज, विशाल अग्रवाल, इंद्र सिंह, करनैल चौहान, संजय कटोच, आत्मा राम, प्रकाश चंद पप्पी, संग्राम सिंह लंबरदार, सुषमा राणा प्रधान जागृति महिला मण्डल, मीरा जम्वाल प्रधान चिन्मय महिला मंडल, पूर्व उप प्रधान कमल सिंह, मजनिष कुमारी, भारती चौहान, रितिका शर्मा, रचना देवी, नीना ठाकुर, पुष्पा जरियाल, अनिता देवी, रीना पठानिया, गंधर्व पठानिया, सरिता सैनी, एसएमओ एचपी सिंह, एक्सईन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, सीडीपीओ संतोष कुमारी, तहसीलदार राकेश कुमार, एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग विपुल पुंज, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, रविन्द्र राज कॉपरेटिव सोसाइटी इंस्पेक्टर, राहुल कुमार, निखिल पटाकू सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *