परवाणू: जेबीआर कंपनी नहीं उठाएगी ग्राम पंचायत टकसाल का कचरा

Spread the love

सीसीटीवी सर्विलेंस में रहेगी नप की डपिंग साइट, अवैध तरीक़े से नहीं फेंक पाएंगे कूड़ा

आवाज़ ए हिमाचल 

सुमित शर्मा, परवाणू। परवाणू से डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन करने वाली जेबीआर कंपनी अब साथ लगती ग्राम पंचायत टकसाल का कूड़ा नहीं उठाएगी। इसके साथ नगर परिषद की सेक्टर 5 स्थित डपिंग साइट में भी अब ग्राम पंचायत टकसाल को कूड़ा फेंकने नहीं दिया जाएगा। डपिंग साइट अब सीसीटीवी सर्विलेंस में होंगी ताकि यहां चोरी-छिपे कूड़ा फेंकने वाली औद्योगिक इकाइयों पर भी नजर रखी जा सके।

बद्दी स्थित जेबीआर कंपनी ने इस बाबत नगर परिषद परवाणू को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। नगर परिषद परवाणू ने भी उक्त पत्र फॉरवर्ड करके ग्राम पंचायत परवाणू को इस बारे सूचित कर दिया है। उधर, परवाणू के साथ लगती ग्राम पंचायत टकसाल का कूड़ा यदि नहीं उठाया जाता है तो नगर परिषद परवाणू एरिया पर भी इसका असर पड़ना तय है। इस से नप क्षेत्र में भी गन्दगी का आलम बन सकता है।

गौरतलब है की अभी तक जेबीआर कंपनी नप के साथ-साथ ग्राम पंचायत टकसाल का कूड़ा उठा रही थी, हालांकि जेबीआर कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट नगर परिषद परवाणू से है, लेकिन फिर भी कंपनी द्वारा अब तक पंचायत का कूड़ा भी उठाया जा रहा था। अब जेबीआर कंपनी ने ग्राम पंचायत टकसाल समेत उन सभी औद्योगिक इकाइयों का कूड़ा उठाने से मना कर दिया है, जिनके साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। उधर, पंचायत के पदाधिकारियों का कहना है की उनका नगर परिषद परवाणू से कूड़ा उठाने को लेकर कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, जिसे नप ने अब निरस्त कर दिया है। ऐसे में यदि टकसाल पंचायत का कूड़ा नहीं उठता है तो पंचायत के साथ साथ नगर परिषद परवाणू में भी गन्दगी फ़ैल सकती है क्यूंकि पंचायत का क्षेत्र परवाणू शहर के साथ बिलकुल सटा हुआ है। ऐसे में इस समस्या का हल निकलना बेहद जरुरी है।

इस बारे टकसाल पंचायत के उप-प्रधान नीरज शर्मा का कहना है की पंचायत का नप परवाणू से इस बारे कॉन्ट्रैक्ट था जिसे नप द्वारा निरस्त कर दिया गया है। अब यदि टकसाल पंचायत का कूड़ा नहीं उठता है तो इससे परवाणू शहर भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेगा। उन्होंने बताया की इस समस्या बारे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *