पत्नी को प्रेमी संग संदिग्ध अवस्था में देख आगबबूला हुआ पति, ईंट से प्रहार कर ले ली दोनों की जान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

औरैया। पत्नी को प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख आगबबूला हुए पति ने दोनों की हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश का है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादशाहपुर छौंक के मजरा नंदपुर निवासी शोभाराम दोहरे (32) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी रागिनी (28) का गांव के ही सिंकू यादव (20) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभाराम को दी। बुधवार मध्य रात्रि के करीब उसने छत पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने आक्रोश में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर सबसे पहले दोनों के सिर बार किया, जिससे दोनों बेहोश हो गए और फिर उनके मुंह को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया। फिर तब तक दोनों को पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शोभाराम ने रात करीब तीन बजे डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ सदर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने हत्यारोपी शोभाराम को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मृतक सिंकू के परिजन तहरीर दे रहे हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *