आवाज़ ए हिमाचल
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट शहर में एक दंपती की हत्या हो गई है। वारदात मनवाल बाग अंजाम में दी गई, हत्या बेरहमी से की गई। पति-पत्नी दोनों के शव खून से लथपथ मिले। वहीं महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे ठूंसे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रंजिश या लूट दोनों एंगल से केस की जांच जारी है। डीएसपी राजिंदर मन्हास ने बताया कि मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। मृतक दंपती घर में अकेले ही रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे इंगलैंड में हैं और बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। हत्या गुरुवार शाम को की गईं, लेकिन वारदात का पता देर रात को चला। डीएसपी ने बताया कि चंपा देवी के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे ठूंसकर उन्हें मारा गया, ताकि चीखने के लिए आवाज न निकल सके। यह वारदात किसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई या लूट का मामला हैए इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। बच्चों को सूचित कर दिया गया है। मन्हास ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।