पटना में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 महिला मजदूरों की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

पटना। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां दरवेशपुर ब्यापुर में स्थित ईंट भट्ठे की करीब 50 इंच मोटी चौड़ाई की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में 7 लोग दब गए। हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में तीन झारखंड और एक बिहार के गया जिले की बताई जा रही हैं। सभी मृतक व घायल महिलाएं हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दरवेशपुर गांव के सोन सुरक्षा बांध के अंदर स्थित लक्की ईंट भट्ठा पर सोमवार सुबह मजदूर ईंट भट्टे के अंदर से ईटों का निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभरा कर मजदूरों के ऊपर ही गिर गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों और भट्ठा मालिक द्वारा सभी को निकालकर अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया, जहां 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। हादसे में घायल हुई तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *