पंडोह में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालु की मौत

2 मार्च: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह स्थित पीवीटी मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ मणिकर्ण साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था।

पुलिस के अनुसार मोड़ के पास गुजरते समय बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

साथी उसे तुरंत मंडी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *