पंजाब में वोटिंग से पहले सीएम चन्नी समेत 3 नेता कानूनी विवाद में फंसे, सिद्धू पर मानहानि का केस 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 चंडीगढ़, 19 फरवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल होने जा रही वोटिंग से ठीक एक दिन पहले पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू मुसीबत में फंस गए हैं। चंडीगढ़ के डीएसपी ने उन पर क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज कराया है।

वहीं, एक और दूसरी परेशानी पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भी आ गई है। पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि कल शाम चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी सीएम चन्नी घर-घर जाकर प्रचार करते रहे। यहीं नहीं, कांग्रेस के एक और उम्मीदवार सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ भी केस दर्ज होने की खबर सामने आई है।

पंजाब की 117 सीटों पर कल वोट डाले जाने हैं, लेकिन उससे ऐन वक्त पहले ही कांग्रेस के 3 नेता कानूनी विवादों पर उलझ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में क्रिमिनल मानहानि याचिका दायर की है। जिसमें कहा गया है कि, 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ गलत टिप्पणियां की थी।


दिसंबर 2021 में पंजाब के पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक बनाया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि, अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है।

इसके बाद सिद्धू ने इसे केवल एक मजाक बताया था। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने नवजोत सिंह सिद्धू को नोटिस भेज कर मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *