पंजाब में बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल 6 साथियों संग गिरफ्तार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

चंडीगढ़। खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल और उसके छह साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जालंधर के मैहतपुर में हुई है। इसी बीच पंजाब में रविवार 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल पर तीन केस दर्ज हैं।

अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस केस में उस पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। शनिवार को पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पुलिस की करीब 100 गाडिय़ां उसके पीछे लग गईं और उसे जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे जैसे ही अमृतपाल का काफिला जालंधर के मैहतपुर कस्बे के नजदीक पहुंचा, पुलिस ने घेरा डाल लिया। काफिले में सबसे आगे चल रही 2 गाडिय़ों में सवार 6 लोगों को पकड़ लिया गया। अमृतपाल की मर्सिडीज कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोडक़र भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग डेढ़ घंटा पीछा करने के बाद पुलिस ने अमृतपाल को नकोदर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस का कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *