26 मार्च: हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। पंचायती राज निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक के आरक्षण का पूरा ब्योरा तय समय में प्रस्तुत किया जाए।
विभाग ने 26 मार्च 2026 तक आरक्षण से संबंधित एक्सेल शीट और कैलकुलेशन शीट जमा करवाने को कहा है, जबकि 31 मार्च तक इसकी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डेटा की गहन जांच और रैंडम चेकिंग भी की जाएगी।
सभी दस्तावेजों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या विवाद की संभावना न रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया से पहले आरक्षण को लेकर कोई कानूनी अड़चन सामने न आए।