पंचायत चुनाव जल्द घोषित होने के संकेत, 16 अप्रैल को अहम बैठक

12 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। चुनावों की आधिकारिक घोषणा 21 अप्रैल के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।

इस सिलसिले में राज्य चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची करेंगे। बैठक में चुनावी शेड्यूल पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया—नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना—में लगभग 30 दिन का समय लगता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत आयोग 31 मई तक पूरी प्रक्रिया संपन्न करने की तैयारी में है।

संभावना है कि पहले चरण का मतदान 20 या 21 मई के आसपास कराया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *