नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला के लिए हुआ नूरपुर के आकाश पठानिया का चयन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

21 दिसंबर।नूरपुर विधानसभा से सम्बन्ध रखने वाले आकाश पठानिया का चयन नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में होने पर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।16 वर्ष के आकाश पठानिया चरुड़ी पंचायत के नवांशहर गांव से सम्बन्ध रखते है।वर्तमान में वे राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सुखार में जमा दो के छात्र है।73 वर्ग वेट कैटेगरी में वे भारोत्तोलन खेल में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले पहले खिलाड़ी है।वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि पटियाला में लगने जा रहे इस कैम्प में मात्र 25 खिलाड़ियों का ही चयन हुआ है जिसमें 13 लड़के और 12 लड़कियां शामिल है।इसमें आकाश पठानिया भी शामिल है।प्रदीप शर्मा ने बताया कि आकाश इससे पहले भी राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुका है।उन्होंने कहा कि यह कैम्प 2021 के बाद जितने भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होगी उन्हीं के मध्यनजर लगाया जा रहा है।यानी यहीं सेलेक्ट होकर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नेतृत्व करेंगे।
वही आकाश पठानिया ने बताया कि वे अपने इस चयन से बहुत प्रसन्न है।उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर और खेलो इंडिया में प्रदेश का नेतृत्व कर चुके है।उन्होंने कहा कि उनका चयन पटियाला कैम्प में हुआ है वहां वे कड़ी मेहनत करेंगे ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा कर सके।उन्होंने कहा कि इस खेल में उनकी शुरू से ही दिलचस्पी रही है।उन्होंने इसके लिए वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को इसका श्रेय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *