18 फरवरी: पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने चक्की पुल कंडवाल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान वंश निवासी मोहल्ला अचारजियां, वार्ड नंबर 3, सिविल अस्पताल के पास, पठानकोट (पंजाब) तथा सर्वजीत सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुर, रड़ा फिरनी कॉलोनी, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नूरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक भी कब्जे में ले ली है।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।