नूरपुर के सुदर्शन शर्मा बने प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

स्वर्ण राणा,नूरपुर

27 जुलाई।कांग्रेस पार्टी ने नूरपुर के सुदर्शन शर्मा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद से नवाजा है।जिससे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है।सुदर्शन शर्मा ने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर,नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मीडिया चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांगड़ा अजय महाजन का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *